कौशाम्बी,
सीएम योगी के कौशाम्बी आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क,अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश,
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कौशाम्बी जिले में आगामी 27 दिसंबर को भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है,जिसके लिए पुलिस और प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है।
सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवम एएसपी ने पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, एलआईयू निरीक्षक, यातायात प्रभारी तथा संबंधित थाना प्रभारी के साथ बैठक की , तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।








