उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के रिक्त जिलाध्यक्ष पद पर शहनाज परवीन को किया गया मनोनीत,शिक्षकों में हर्ष की लहर

बाराबंकी,

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के रिक्त जिलाध्यक्ष पद पर शहनाज परवीन को किया गया मनोनीत,शिक्षकों में हर्ष की लहर,

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य द्वारा बाराबंकी जनपद में रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर जिला उपाध्यक्ष शहनाज परवीन को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

शहनाज परवीन के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर जनपद में महिला शिक्षकों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है । उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियो द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया है कि परवीन जी संगठन के हितार्थ कार्य करेंगी।उक्त जानकारी प्रदेश अध्यक्षा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor