माघ मेला को लेकर ADG प्रयागराज जोन ने डाइवर्जन प्वाइंट और होल्डिंग एरिया का किया निरीक्षण,संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी, माघ मेला को लेकर ADG प्रयागराज जोन ने डाइवर्जन प्वाइंट और होल्डिंग एरिया का किया निरीक्षण,संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रयागराज में आयोजित माघ मेले को लेकर बनाए गए होल्डिंग एरिया और डाइवर्जन प्वाइंट का ADG प्रयागराज जोन IPS ज्योति नारायण ने निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान एसपी राजेश कुमार,डीएम डॉ अमित पाल सहित तमाम पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

कोखराज थाना क्षेत्र के सकाढा पर बनाए गए डाइवर्जन प्वाइंट और होल्डिंग एरिया का ADG प्रयागराज जोन IPS ज्योति नारायण ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और अन्य सुविधाओं और समस्याओं के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज में आयोजित माघ मेला को लेकर प्रयागराज,कौशाम्बी,प्रतापगढ़ सहित सभी जनपदों में बनाए गए डाइवर्जन प्वाइंट और होल्डिंग एरिया का निरीक्षण लगातार हो रहा है,इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार को समस्या नहीं होने पाए इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है, उन्होंने बताया कि ऐसे किसी भी वाहन जिसमे आवश्यक सामग्री लोड है उनको नहीं रोका जा रहा है,अन्य भारी वाहनों को मेला क्षेत्र में जाने से रोका जा रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor