कौशाम्बी: मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन,पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कांग्रेस का हाथ मजदूरों के साथ,
यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल विधानसभा अन्तर्गत महगांव में सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर स्मरण किया गया, इसके बाद मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में व जोनल कॉर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक चायल विजय प्रकाश की मौजूदगी में इस अभियान के तहत चौपाल लगाकर लोगों को मनरेगा योजना से सम्बंधित जानकारियों से अवगत कराया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने अपने व्यक्तव्यों में कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस पार्टी के द्वारा गरीब मजदूरों के लिए लाई गई योजना थी, वर्तमान भाजपा सरकार की आदत बन गई है कि पूर्व में लागू की योजनाओं का नाम बदल कर अपना मतलब साधने लगी। कांग्रेस के समय में जनउद्धार का कार्य किया जाता था, कांग्रेस ने जनता लिए तमाम कार्य किए जैसे स्वतंत्रता के बाद भारत के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य,और कृषि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्य कार्यों में हरित क्रांति, श्वेत क्रांति,1991 के आर्थिक उदारीकरण, IIT/IIM की स्थापना की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी पार्टी ने अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास, 1991 में आर्थिक सुधार (उदारीकरण, निजीकरण) शुरू किए, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। और मनरेगा, पंचायत राज व्यवस्था को मजबूती और RTI जैसे कानून लाकर आम नागरिक को सशक्त बनाया।
SIR कोआर्डिनेटर नुसरत सलमान सरवर ने बताया कि आज देश की संपत्तियां जिसे कांग्रेस ने बनाया उसे भाजपा सरकार बेच रही है और अगर उसे समय मिला तो योजनाओं को नाम बदल कर उसे भी समाप्त करने के फिराक में है, लेकिन इस चौपाल के माध्यम से यह संदेश देना चाहता हूं कि जनता अब भाजपा के गलत नीतियों के बारे में जान चुकी है, पुनः अब जनता विश्वास और उम्मीद के साथ कांग्रेस की तरफ देख रही है,जनता खुद अपने मत का प्रयोग कर भाजपा की विदाई सुनिश्चित करेगी
जिला उपाध्यक्ष उदय यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को जननायक’ के रूप में जाना जाता है। सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय की प्रतिमूर्ति, कर्पूरी ठाकुर को 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हबीब अहमद (हाफिज जी) मुनव्वर अली,मोहम्मद अदीब,मोहम्मद आसिफ,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,मोहम्मद हमजा,अयाज अहमद,विमलेश,जगन्नाथ विश्वकर्मा,मोहम्मद मशकूर,मोहम्मद मुजीब,जफर,रानी देवी,गीता देवी, केशपति, कंधई लाल,गुड्डू,सोहती देवी,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।








