यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला,बोले जो बिहार में एक सीट नहीं जीत पाए वह यूपी में भी नहीं जीत पाएंगे,बोले मोदी जी 2047 तक रहेंगे प्रधानमंत्री

कौशाम्बी: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला,बोले जो बिहार में एक सीट नहीं जीत पाए वह यूपी में भी नहीं जीत पाएंगे,बोले मोदी जी 2047 तक रहेंगे प्रधानमंत्री,

यूपी के कौशाम्बी जिले में खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कई विभागीय परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया,डिप्टी सीएम ने लखपति दीदियों को संबोधित किया और कहा कि पिछली बार हमारा 30 लाख लखपति दीदी बनाने का था,जिसे हमने पूरा कर लिया है,इस बार हम एक करोड़ लखपति दीदी बनायेंगे,डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार प्रत्येक ब्लॉक में 25 हजार लखपति दीदी बनाई जाएंगी,वही हर जिले में अब 100 करोड़पति दीदी भी बनाई जाएंगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि कौशाम्बी में विकास के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे है,जिसका प्रमाण लाखों करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण आप लोगो के सामने है, उन्होंने कहा कि आज बजट पेश हुआ है,लेकिन पूरा बजट वह पढ़ नहीं पाए है,जिससे वह बजट के बारे में अधिक बात नहीं कर सकते है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार में चुनाव में समाजवादी पार्टी का एक भी कंडीडेट नहीं था,उनके साथी एक ही सीट नहीं जीत पाए है,वह यूपी में जीत का सपना देख रहे है,इस बार वह यूपी में भी नहीं जीत पाएंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि विकास की योजनाओं का खाका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार है,एक चाय वाले को आप लोगो ने प्रधानमंत्री बनाया है,वह देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे,डिप्टी सीएम ने कहा कि आने वाले 2047 तक नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि देश और विदेश की बड़ी बड़ी कंपनियों ने हर घर जल मिशन का काम ले लिया ऑफ पेटी पर काम दूसरे को दे दिया,वही दूसरे ने तीसरे को पेटी पर काम दे दिया,जिससे भ्रष्टाचार बढ़ गया है,उन लोगों ने गांव गांव में नल का पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढे खुद दिए और उसे बंद नहीं किया,कही बंद किया तो उस पर सड़क और इंटरलॉकिंग नहीं बनाई,अब यह नहीं चलेगा,जिन लोगों ने यह गड़बड़ी की है उन्हें यह सड़के सही करनी पड़ेगी, उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों को बोल दिया है जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने लोगो से कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाता है,सब्जी लोग ग्राम चौपाल में पहुंचे और अपनी समस्या उन्हें बताए,गांव में ही गांव की समस्या का समाधान किए जाने के लिए हक ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए है कि ग्राम चौपाल का आयोजन जिसे भी गांव में होना हो वहां पहले से ही डुगडुगी पिटवाकर सूचना दिया जाए,जिससे गांव के लोग समय से पहुंचकर अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रख एक ईयर उनका समाधान किया जा सके।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor