सकिपा की मासिक बैठक में भगवान नरहरी सोनार और संत शिरोमणि रविदास की मनाई गई जयंती

कौशाम्बी: सकिपा की मासिक बैठक में भगवान नरहरी सोनार और संत शिरोमणि रविदास की मनाई गई जयंती,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर मे पार्टी की मासिक बैठक हुई। इस अवसर पर भगवान नरहरी सोनार और संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। लड्डू का भोग लगाकर एवं धूपबत्ती से पूजन कर उनके जयकारे लगाए।

इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि भगवान नरहरी सोनार का जन्म महाराष्ट्र प्रांत में हुआ था। वे परम भगवत्प्रेमी थे। उनका सारा जीवन धर्म, अध्यात्म, साधना और लोककल्याण में व्यतीत हुआ।

इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी संत समाज के सिर मुकुट थे। वे अपने समय के सिद्ध संत थे जो जाति, धर्म से ऊपर उठकर ईश्वर सेवा और लोकहित में कार्य किया। उनके अनुयाई प्रत्येक धर्म और जाति के थे। इस अवसर पर पार्टी के अन्य कई पार्टी नेताओं ने दोनो की लोक प्रचलित कथाओं का वर्णन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी मौजूद रहे लोगों को लड्डू खिलाकर अजय सोनी ने जयंती की बधाई दी। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी ने संगठन की मजबूती के लिए जिले स्तर पर सेक्टर कार्यालय खोले जाने की बात कही।

इस अवसर पर परिहार सिंह लोधी, पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया, रोहित सोनी, मन्नी लाल प्रजापति, भैरव प्रसाद गौतम, रबी करन मौर्य, राजकुमार सोनी, भगवानदास सोनी, जुम्मन अली, दिलीप सोनी आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor