राज्य स्तरीय मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान सम्मलेन में कौशाम्बी के कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय

कौशाम्बी: राज्य स्तरीय मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान सम्मलेन में कौशाम्बी के कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय,

यूपी के लखनऊ स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर आयोजित संविधान संवाद एवं राज्य स्तरीय मनरेगा सम्मलेन कार्यक्रम में प्रभारी उत्तर प्रदेश,पूर्व सांसद अविनाश पांडेय एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एवं मनरेगा बचाओ अभियान के संयोजक संजय दीक्षित एवं सभी राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थिति में कौशाम्बी जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

इस पर जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा आयोजित इस मनरेगा संवाद में हमारे नेताओं ने हमे यह निर्देशित किया है कि मनरेगा जो कि गरीब श्रमिकों की आशा और उम्मीद थी उसे भाजपा अपने षड्यंत्र से योजना को समाप्त करने की कोशिश कर रही है लेकिन हम कांग्रेसजन गरीबों के हितकारी योजनाओं को कभी समाप्त नहीं होने देंगे और जनता की अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे।

इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,उपाध्यक्ष,मनरेगा बचाओ अभियान के जिला को आर्डिनेटर मोहम्मद अकरम ,दीपक पाण्डेय बाबू जी,रामसूरत रैदास ,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत ,व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,शुभेंद्र यादव,तबरेज अहमद,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा,आलोक त्रिपाठी,जीतू मिश्रा,मोहम्मद रिजवान,मोहम्मद अकबर,बेलाल वसीम, अवधेश कुमार,छोटे लाल, बिफई लाल,नाथन लाल,सुनील कुमार,रामदास राही दीपक शर्मा,मोहम्मद मीजान,ने सहभागिता की।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor