बिजली विभाग की लापरवाही,टूटे बिजली की तार में दौड़ रहे हाई बोल्टेज करंट की चपेट में आने से खेत जा रही महिला की हुई मौत

कौशाम्बी: बिजली विभाग की लापरवाही,टूटे बिजली की तार में दौड़ रहे हाई बोल्टेज करंट की चपेट में आने से खेत जा रही महिला की हुई मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां टूटे बिजली की तार में दौड़ रहे हाई बोल्टेज करंट की चपेट में आने से खेत जा रही महिला की झुलसकर मौत हो गई,घटना में बाद पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल बिजली पावर हाउस पर फोन लगाया ल किन फोन नहीं लगा,जिसके बाद पावर हाउस पर पहुंचकर बिजली की आपूर्ति बंद कराई गई।घटना के बाद से ग्रामीणों में बिजली विभाग के विराज आक्रोश व्याप्त है।

घटना सराय अकील थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली गांव की है जहा बुधवार की सुबह खेत की मेड़ पर पैदल जा रही महिला टूटे पड़े हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।मृतका की पहचान किरण कोरी (30) पत्नी कुलदीप निवासी इमली गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किरण सुबह लगभग छह बजे घर से खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में पहले से टूटकर गिरे हाईटेंशन तार पर उसका ध्यान नहीं गया और वह सीधे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गई और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए कटरा स्थित म्योहर पावर हाउस में कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इस दौरान महिला का पैर काफी देर तक करंट की चपेट में जलता रहा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।मृतका के पति कुलदीप खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि हाईटेंशन विद्युत तार जर्जर अवस्था में लंबे समय से पड़ा था। कई बार विद्युत विभाग को शिकायत कर मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जांच के लिए आने वाले अवर अभियंता (जेई) भी हर बार आश्वासन देकर टालते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तार की मरम्मत कर दी गई होती, तो यह हादसा टल सकता था।ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

सूचना मिलते ही भगवानपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor