कौशाम्बी: कौशाम्बी में 22 को मेगा शिविर का होगा आयोजन,सरकारी योजनाओं से संबंधित 44 विभाग पात्र व्यक्तियों को देंगे योजनाओं का लाभ,
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार कौशाम्बी जनपद के लोगो को विधिक सशक्तिकरण तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित विभागों द्वारा पात्र व्यक्तियों को चिन्हित तथा लाभान्वित किया जाना है।जिसके क्रम में बृहद् विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन 22 फरवरी को किया जायेगा। जनपद के लोगो को केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के पात्रों को चिन्हित तथा लाभान्वित करने हेतु विभिन्न स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आस्था मिश्रा ने बताया कि 22 फरवरी को मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है,इसके पूर्व तहसील स्तर पर भी शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस मेगा शिविर में जिले के 44 विभाग जिले के पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने अपील की है कि जनपद के ऐसे लोग जो योजनाओं के पात्र है वह इस शिविर में आकर योजनाओं का लाभ ले सकते है।
बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में सम्मिलित करने हेतु विभागों की सूची जिनकी नाओं का चिन्हिकरण व प्रचार-प्रसार उक्त शिविर में प्रस्तावित है।
जिला विकास खण्ड विकास ।
समाज कल्याण विभाग ।
दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग।
महिला एवं बाल कल्याण विभाग।
शिक्षा प्राविधिक शिक्षा बेसिक, माध्यमिक एवं उच्ब शिक्षत।
कृषि एवं वानिकी।
जलशक्ति विभाग।
पिछडा वर्ग कल्याण विभाग।
पंचायतीराज विभाग ।
बैंक सहायता ऋण योजनायें।
लघु कुटीर, सुक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग ।
-कौशल विकास विभाग।
डेरी विकास विभाग ।
– पशुपालन विभाग।
दुग्ध विभाग।
मत्स्य पालन विभाग ।
औद्योगिक विभाग ।
– श्रम कल्याण विभाग बंधुआ मजदूरी के विषय में ।
पुलिस विभाग विशेष रूप से मानव तस्करी के विषय में।
– युवा कल्याण विभाग।
राजस्व विभाग।
– संस्कृति विभाग।
– सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग।
– ग्रामीण विकास विभाग।
चिकित्सा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग।
परिवहन विभाग ।
आवास एवं नगर विकास विभाग।
बीमा जीवन, पशु एवं फसल बीमा।
किसानों के मध्य उन्नत खेती के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था केन्द्रीय औषधीय एवं सुगंध पादप
अनुसंधान केन्द्र।
महिला एवं बाल कल्याण विभाग तथा गरीब महिलाओं के मध्य सेनेटरी नैपकीन वितरण करने वाली स्वयं
सेवी संस्था।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)।
रेशम विभाग।
वन विभाग।
डाक विभाग।
राजकीय औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान (आई०टी०आई०)।
जिला नगरीय विकास अधिकरण (डूडा)।
नगर पालिका परिषद ।
नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा विकास अधिकरण (नेडा)।
खनन विभाग।
कृषि उत्पादन मण्डी समिति ।
विद्युत वितरण विभाग।
जिला प्रोबेशन अधिकारी।
खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग।
अन्य विभाग।








