पति की लाइसेंसी रायफल से पत्नी ने खुद को मारी गोली,डिप्रेशन में चल रही थी पत्नी,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: पति की लाइसेंसी रायफल से पत्नी ने खुद को मारी गोली,डिप्रेशन में चल रही थी पत्नी,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक महिला ने अपने पति की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली,पति व बेटे उसे जिला अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि महिला डिप्रेशन में चल रही थी जिसका इलाज़ प्रयागराज में चल रहा था,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र की है जहा संगीता सिंह (42) पत्नी करन सिंह, निवासी पचम्भा अपने पति व बच्चों के साथ पूरब शरीरा स्थित निजी आवास में रह रही थी। पति करन सिंह सहज जनसेवा केंद्र के संचालक हैं।

परिजनों के अनुसार संगीता लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। बीती रात अचानक उसने पति की लाइसेंसी राइफल से अपने सीने में गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े तो संगीता खून से लथपथ जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पश्चिम शरीरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना कर एएसपी राजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की, एएसपी ने बताया कि महिला डिप्रेशन की शिकार थी,उसका प्रयागराज में इलाज चल रहा था,उसने अपने पति की लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली,जिसकी मौत हो गई।घटना कैसे और किन कारणों से घटित हुई है प्रत्येक पहलुओं से जांच की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor