नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने दिखाई संवेदनशीलता,सीओ से बात कर पीड़ित को दिलाया न्याय

कौशाम्बी: नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने दिखाई संवेदनशीलता,सीओ से बात कर पीड़ित को दिलाया न्याय,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के बेरुई गाँव में हाल ही में एक गरीब एवं असहाय दलित महिला के साथ हुई छेड़छाड़ मुश्लिम व्यक्ति ने की थी,इसकी जानकारी जैसे ही नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज (फौजी) को मिली उन्होंने मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से संपर्क किया तथा सीओ को फोन कर उचित कार्यवाही के लिए कहा।

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि पीड़िता के घर में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस सामाजिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने तत्काल मिस्त्री को बुलवाकर शौचालय निर्माण का अनुमान लगवाया और अपने स्तर से शौचालय बनवाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंसा के अनुरूप जीरो टॉलरेंस माहौल में किसी भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है, उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की मदद करना उनकी प्राथमिकता है और कोई भी महिला असुरक्षा या असुविधा का शिकार न हो, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि सदैव तत्पर रहेंगे।क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष की इस मानवीय पहल की सराहना की है।इस दौरान उनके साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष भैया लाल गौतम एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor