कौशाम्बी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले ने शनिवार की रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया,जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहा इलाज के दौरान मौत हो गई, सूचना पर पहुंची मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी ।सूचना पर रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर मेडिकल कॉलेज के पास की है जहा कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी दिनेश कुमार पांडे उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र बनवारी लाल शनिवार की रात बाइक से मंझनपुर एक निमंत्रण में गये थे। वापस घर लौटने के दौरान मंझनपुर मेडिकल कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें यह घटना स्थल से लगभग 25 मीटर दूर जा गिरे, वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गये।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल रोते बिलखते पहुँचे।
इस घटना में मंझनपुर थाना प्रभारी सुनील सिंह का कहना है कि घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना को अंजाम देने वाले वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है।








