जिला जेल में कार्यक्रम आयोजित कर कुष्ठ रोगियों से ‘‘भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें‘ की दिलायी गई शपथ

कौशाम्बी: जिला जेल में कार्यक्रम आयोजित कर कुष्ठ रोगियों से ‘‘भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें‘ की दिलायी गई शपथ,

यूपी के कौशाम्बी सीएमओ डाॅ0 संजय कुमार के आदेशानुसार डाॅ0 कादिर हुसैन हाशमी, जिला कुष्ठ परामर्शदाता के नेतृत्व में जिला कुष्ठ टीम ने जिला कारागार में जेल अधीक्षक अजितेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी,2026 से 13 फरवरी,2026 तक मनाये जाने वाले ‘‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2026‘‘ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र द्विवेदी द्वारा करते हुए स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के उद्देश्य व जागरूकता के सम्बन्ध में बताया गया। कुष्ठ पर्यवेक्षक बी0एम0 सिंह द्वारा कुष्ठ रोग के लक्षण व पहचान, पुन्नव द्वारा हाथ, पैर और आखों के देखभाल के विषय में बताया गया। डाॅ कादिर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कैदियों को कुष्ठ रोग के उपचार, जटिलतायें व कुष्ठ प्रभाव से आई विकृतियों से बचने के तरीकों के विषय में बताते हुए 20 सम्भावित रोगियो/कैदियों का परीक्षण किया, जिसमें एक रोगमुक्त कुष्ठ रोगी एवं एक नया कुष्ठ रोगी मिला। नये कुष्ठ रोगी पंजिकरण करवाते हुए एम0डी0टी0 दवा प्रराम्भ करवाया गया।

अन्त में जेल अधीक्षक अजितेश ने डीएम डॉ अमित पाल के संदेश को पढ़कर करागार के समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों व कैदियों को कुष्ठ मुक्त जनपद बनाने, भेदभाव नहीं करने एवं कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों से जुडे कलंक और भेदभाव को समाप्त करने और उनको समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए ‘‘भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें‘ की शपथ दिलवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में जेलर, जिला कुष्ठ नाभकीय टीम के सदस्यों के साथ कारागार के समस्त अधिकारी,कर्मचारी व कैदी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor