कौशाम्बी पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 83 गुम मोबाइल बरामद कर लोगो को सौंपे,लोगो ने कहा धन्यवाद कौशाम्बी पुलिस

कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 83 गुम मोबाइल बरामद कर लोगो को सौंपे,लोगो ने कहा धन्यवाद कौशाम्बी पुलिस,

यूपी के कौशाम्बी जिले की सर्विलांस पुलिस टीम ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए CEIR पोर्टल पर दर्ज 83 गुमशुदा एंड्राइड मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे है। किसी का मोबाइल मेले में गिरा था तो किसी का बाजार में खो गया था। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गौरतलब है कि मोबाइल बरामदगी के मामले में कौशाम्बी पुलिस पहले भी पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रह चुकी है।

कौशाम्बी जिले के अलग-अलग थानों में CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। पुलिस की सर्विलांस टीम और साइबर टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी जांच के जरिए कुल 83 मोबाइल फोन ट्रेस किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने कौशाम्बी पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार जताया और कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल पाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor