कौशाम्बी: कौशाम्बी में लव जिहाद का मामला,विशेष वर्ग के युवक पर नाबालिग लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप,पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है जहा ननिहाल में आई एक नाबालिग लड़की को एक विशेष वर्ग के युवक पर बहला फुसलाकर उसे जबरन बुर्का पहनकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगा है,पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने विशेष वर्ग के युवक और उसके परिजनों पर मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र का है जहा फतेहपुर जनपद के रहने वाले युवक सुरेन्द्र सिंह ने कड़ा धाम थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी ससुराल कड़ा धाम थाना क्षेत्र में है उसकी नाबालिग बेटी का उसके मामा के यहां आना जाना लगा रहता था,लगभग 6 माह पहले गांव के तारिक पुत्र ताहिर ने उसकी बेटी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उसे बार बार फोन कर परेशान करने लगा,उसका ब्रेनवाश कर दिया और उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे बुरका पहनाने की जिद कर रहा था।
मंगलवार को पुलिस से शिकायत करने के लिए बेटी को बुलाया गया था,जैसे ही उसकी बेटी देवीगंज चौराहा आई तो तारिक और उसके परिवार वालों ने उसकी बेटी को जबरन पकड़ लिया और उसे अपने घर पर ले गए और जबरन बुर्का पहनाकर उसे थाना लेकर आए,पीड़ित ने जब अपनी बेटी से पूछा तो उसने इज्जत लूटने की भी बात बताई।पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर तारिक और उसके परिवार वालो पर मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है।
इस संबंध में सीओ सिराथू भैया संतोष सिंह ने बताया कि एक लव जिहाद का मामला सामने आया है,जिसमे एक नाबालिग लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराया बताया जा रहा है,मामला दर्ज कर लिया गया है,जांच की जा रही है,आरोपियों की तलाश की जा रहीं है,जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा।








