कौशाम्बी: कांग्रेस के मनरेगा बचाओ महासंग्राम पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब,मनरेगा का नाम बदलने व योजना को खत्म करने की भाजपा सरकार किनसाजिश के बारे में बताया,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर विधानसभा के टेवा से प्रारम्भ होकर बरेसा से कुंआडीह होते हुए जज़ौली में व सिराथू विधानसभा के सैनी मंडी से सैनी चौराहा तक मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत वृहद पदयात्रा निकाल कर लोगों को मनरेगा का नाम बदले जाने व इस योजना को खत्म करने के बारे में बताया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने बताया कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत हम लोगों ने पदयात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की विफलताओं को लोगो को अवगत कराया, उन्होंने बताया कि किस प्रकार से भाजपा गरीबों की हितकारी योजनाओं को कैसे समाप्त कर रही है आज भाजपा का ध्यान न महंगाई की तरफ है और न ही बेरोज़गारी की तरफ है वह बस एक काम में माहिर है जो कि कांग्रेस सरकार में लागू योजनाओं को समाप्त करने व नाम बदलने में।
मनरेगा योजना पदयात्रा कार्यक्रम के प्रभारी प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने बताया कि मनरेगा के प्रमुख उद्देशय गारंटीकृत रोजगार, ग्रामीण अकुशल श्रमिकों को काम का कानूनी अधिकार देना, जिससे उन्हें रोजगार की सुरक्षा मिले, ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 100 दिनों की मजदूरी के माध्यम से आय का सुनिश्चित साधन उपलब्ध कराना। लेकिन इस भाजपा सरकार को गरीबों से नफरत और अमीरों से लगाव है लेकिन यह उचित नहीं है हम गरीबों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लगेंगे।
जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया उन्होंने देश को आजादी दिलाई लेकिन आज भाजपा को महात्मा गांधी के नाम से नफरत है इसी लिए उनके नाम से चल रही योजनाओं को समाप्त कर रही है ,लेकिन हम कांग्रेसजन महात्मा गांधी के सम्मान एवं गरीबों को अधिकार दिलाकर रहेंगे।
जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी गरीबों की पार्टी रही है कांग्रेस ने जो कार्य किया है उससे देश की भला हुआ है, आज कांग्रेस की योजनाओं और उसके द्वारा बनाई गई संपत्तियों को भाजपा बेच रही है या तो उसका नाम बदल रही है जिसका प्रमाण मनरेगा योजना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू, नैय्यर रिजवी,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया,संतोष शुक्ला,आसिफ अल्वी, ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष करारी शकील अब्बास,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा,जयप्रकाश जायसवाल,मनोज प्रजापति,बालेंद्र यादव, फूलचंद्र कोरी,नगर अध्यक्ष अझुवा विजय यादव, नरेंद्र लोदी, वीरेंद्र सोनकर,अमर सिंह पटेल,संतोष पटेल,वीरेंद्र पटेल,कुलदीप पटेल,दीपक यादव,पिंटू सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन मौजूद रहे।








