फांसी के फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: फांसी के फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में 16 वर्षीय किशोरी का घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई,परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो किशोरी फंदे से लटक रही थी,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के फकीर बख्श का पुरवा गांव की जहा आंचल रैदास पुत्री बच्चा लाल उम्र लगभग 16 वर्ष का शव कमरे के अंदर चुल्ले के सहारे रस्सी से लटकता हुआ मिला है,सुबह घरवालों ने आवाज लगाई तो किशोरी की आवाज नहीं आई,जिसके बाद किशोरी की मां ने कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए,आंचल का शव फंदे से लटक रहा था,जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई,सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी,वही किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor