तेज रफ्तार कार चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर,एसआई की परीक्षा देने आये एक सिपाही के पैर में चढ़ी कार, सिपाही समेत चार घायल

कौशाम्बी: तेज रफ्तार कार चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर,एसआई की परीक्षा देने आये एक सिपाही के पैर में चढ़ी कार, सिपाही समेत चार घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक तेज रफ्तार कार सवार ने भीड़ भाड़ वाले इलाके में कई लोगों को टक्कर मार दी,इस हादसे में एसआई की परीक्षा देने आये एक सिपाही के पैर में कार चढ़ गई, जिससे सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए,घटना की सूचना पर पहुंची कार व कार चालक को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित बस स्टॉप पर शुक्रवार की रात उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक अचानक से कई लोगों को टक्कर मारने के बाद एक बाइक सवार से टकराकर रूक गया। मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार में लगभग 5 लोग सवार थे।

इस कार दुर्घटना में एसआई की परीक्षा देने हमीरपुर जनपद के राठी से कौशाम्बी जनपद आये सिपाही मोहित वर्मा चोटिल हो गये, उनके दहिने पैर पंजे में तेज रफ्तार गाड़ी का टायर चढ़ने से गम्भीर चोटें आई। मोहित वर्मा के अनुसार वह कानपुर जनपद में तैनात है। उनका परीक्षा सेंटर  टेंवा स्थित पॉलिटेक्निक विद्यालय में है। वह भरवारी रेलवे स्टेशन पर कानपुर से आई चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन से उतरकर टेंवा जाने के लिए साधन की तलाश कर रहे थे तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट चालक ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मारी फिर साधन के इंतजार में खड़े मोहित वर्मा को टक्कर मारते हुए एक बाइक में सवार करारी निवासी इंद्रजीत व दो अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी।मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया।

घटना की सूचना लोगो ने डायल 112 पुलिस के साथ साथ भरवारी चौकी पुलिस को भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार व चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गयी। वहीं दुर्घटना में घायल सिपाही को पुलिस कर्मचारियों ने इलाज़ के लिए भरवारी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके अलावा दो अन्य घायलों को मामूली चोट होने की वजह से दवा दिलवाकर घर भेजा।

चौकी प्रभारी भरवारी नितेश त्रिपाठी का कहना है कि घायल सिपाही को इलाज़ के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं अन्य मामूली घायलों को दवा आदि दिलाकर घर भेजा गया है,कार व चालक दोनों पुलिस के कब्जे मेंभाई, पीड़ित जैसी तहरीर देंगे वैसी कार्यवाही की जायेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor