कौशाम्बी:कौशाम्बी में गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी होने के बावजूद नही शुरू हुई गेहूँ की खरीद,शासन के आदेश का अधिकारियों को इंतेज़ार,
यूपी के कौशाम्बी जिले में के 37 गेहूँ क्रय केन्द्रों पर आज से गेहूँ की खरीद शुरू होनी थी, सारी तैयारियाँ पूरी होने बावजूद भी आज से खरीद शुरू नही हो पाई।अधिकारी अब शासन के निर्देशों का इंतेज़ार कर रहे है।शासन के आदेश के बाद हो गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने बताया कि शासन द्वारा इस वर्ष गेहूं खरीद का लक्ष्य 22500 मी०टन निर्धारित किया गया है। जोकि 17 मार्च, 2026 से प्रारंभ होकर 15 जून, 2026 तक चलनी थी। वहीं गेहूँ खरीद के लिए जिले में 37 क्रय केन्द्र भी बनाये जा चुके है। जिनमें खाद्य विभाग के 15, पी0सी0एफ0 के 06, भारतीय खाद्य निगम के 02, नैफेड के 05, यू०पी०सी०यू० के 05 यू०पी०एस०एस० के 04 क्रय केन्द्र है।
इसके साथ ही इस वर्ष कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार गेहूँ का कुल रकबा 79647 हेक्टेयर प्रति हेक्टेयर उत्पाद 52.49 कुन्तल तथा कुल 418067 मीट्रिक टन उत्पाद है। जिले में अब तक 2015 किसानों द्वारा गेहॅू बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया है, जिसमें केन्द्र प्रभारियों के लॉगिन से 1879 पंजीकरण कराये गये है। इसके साथ ही कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत 88423 कृषकों को पंजीकरण एवं प्रचार-प्रसार हेतु एस०एम०एस० प्रेषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद में गेहू खरीद के लिए 41 गॉठ पी०पी० बोरे भी उपलब्ध है। अभी तक 30 क्रय केन्द्रों की जियो टैगिंग भी कराई गयी है। जनपद में 49 ई-पॉप डिवाइस भी गेहूँ की खरीद के लिए उपलब्ध है।लेकिन किस वजह से आज गेहूँ की खरीद नही शुरू हो पाई इस सम्बन्ध में कोई स्पष्ट निर्देश नही मिला है। हमारी तैयारियाँ पूरी है जैसे ही गेहूँ खरीद का आदेश आता है तुरंत क्रय केन्द्र चालू करा दिये जायेंगे।








