कौशाम्बी: कांग्रेस संगठन सृजन के तहत प्रयागराज और कौशाम्बी की समीक्षा बैठक संपन्न,मिशन 2027 पर हुई चर्चा,
यूपी के प्रयागराज कैंप कार्यालय पुरामुफ्ती में कांग्रेस पार्टी में पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव प्रभारी प्रयाग जोन राजेश तिवारी की उपस्थिति में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत समीक्षा बैठक संपन्न हुई, इस दौरान राजेश तिवारी ने कहा कि पंचायत चुनाव से विधानसभा चुनाव की शुरुआत हो रही है ऐसे में हमें बूथ स्तर से अपने संगठन एवं प्रत्याशी को ताकत देनी है और जनता के मूल मुद्दों का विशेष ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि मिशन 2027 के लिए अभी जुट जाए और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती दे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार देश की जनता को बदहाली के रास्ते पर छोड़ कर चंद उद्योगपतियों को लाभ देना चाहती है देश आज भाजपा की कुनीतियो से परेशान है और वह आशा की नजर से पुनः कांग्रेस की तरफ देख रहा है,कांग्रेस जिसने देश के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया और जनता का हित किया लेकिन आज की भाजपा सरकार से किसान युवा सब परेशान है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार देश की जनता को कहीं नोट बंदी की लाइन में तो कहीं गैस सिलेंडर की लाइन में खड़ा कर दे रही है,इनके पास धर्म और जाति की राजनीत है,ऐसे में हमें जन विश्वाश के साथ आगामी चुनावों में प्रतिभाग करेंगे। संगठन की समीक्षा के बाद हम उसपर कार्य करेंगे और पूरी ताकत के साथ अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस कौशाम्बी गौरव पाण्डेय ने कहा कि हम पार्टी नेतृत्व के द्वारा मिले निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे ताकि आगामी चुनावों में जन विश्वास जीतेंगे.!
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक कौशाम्बी मनीष मिश्रा,जिला को आर्डिनेटर जौनपुर सुधाकर तिवारी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,जिला को आर्डिनेटर प्रतापगढ़ हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वार्ष्णेय,जिला उपाध्यक्ष कौशाम्बी उदय यादव,सोसल मीडिया कौशाम्बी जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,निर्भय यादव,गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद,यमुनापार जिलाध्यक्ष अशोक पटेल,मंजू संत,प्रतिमा त्रिपाठी मनोज पासी आदि मौजूद रहे।








