कौशाम्बी: कौशाम्बी में यूपी STF और कोखराज पुलिस ने बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़,चोरी की दो ट्रकें बरामद, तीन लोगों के खिलाफ़ FIR दर्ज,सरगना अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में यूपी एसटीएफ की प्रयागराज टीम और कोखराज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात एक बड़े फर्जीवाड़े कर ट्रकों को बेचें वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।टीम ने कोखराज थाने के पीछे बने एक यार्ड में छापेमारी कर फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई दो नई गाड़ियां (ट्रक) बरामद कीं है,कोखराज थाना पुलिस ने गिरोह के तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है और गिरोह के सरगना कासिम को अरेस्ट कर पूछताछ और जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह यार्ड कासिम नामक व्यक्ति ने बना रखा था। वह पुराने चेसिस नंबर बदलकर और फर्जी चेसिस नंबर पंच करवाकर गाड़ियों के फर्जी कागजात प्रयागराज एआरटीओ कार्यालय से बनवाता था और फिर उन्हें बेचता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कासिम को गिरफ्तार किया और उसके पास से दो ट्रक बरामद किए है।
पूछताछ में कासिम ने बताया कि वह प्रयागराज के मरियाडीह रसूलपुर थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र का रहने वाला है। वह कोखराज थाने के पीछे यार्ड बनाकर गाड़ियों की खरीद-बिक्री का काम करता था। एक 16 चक्का ट्रक के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि यह उसने असम से खरीदी थी और असम से प्राप्त एनओसी के माध्यम से प्रयागराज आरटीओ द्वारा उसके नाम पर ट्रांसफर की गई थी। हालांकि, अपनी पुरानी 16 चक्का ट्रक के बारे में वह पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
कासिम ने इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल दो अन्य लोगों के नाम भी बताए। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें कासिम अहमद, अनिल तिवारी और मोहम्मद तारिक शामिल हैं। गुरुवार को पुलिस ने मोहम्मद कासिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोखराज थाना प्रभारी चंद भूषण मौर्य ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।








