समर्थ किसान पार्टी ने धूमधाम से मनाई बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती

कौशाम्बी: समर्थ किसान पार्टी ने धूमधाम से मनाई बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती,

यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन बुजुर्ग में पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई।

इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी समेत कई लोगों ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही धूप दीप से आरती और लड्डू से भोग लगाया। लोगों को लड्डू बांटकर बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती की बधाई दी।

इस अवसर पर सकिपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर युगपुरुष थे। उन्होंने नए भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आगे कहा कि भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान के निर्माता और समता, समानता और समरसता की मूर्ति थे। देश उनका सदैव ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर मनोज गौतम, राजेश गौतम, चंद्रबली दिवाकर, संतलाल सरोज, कमलेश सरोज, नरेंद्र सोनकर, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor