कौशाम्बी: कौशाम्बी में ABVP का विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल,महंगी शिक्षा पर कंट्रोल और स्वामी विवेकानंद की मूर्ति लगाने की वकालत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिले भर में व्याप्त शैक्षिक एवं सामाजिक समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया एवं जिले में बढ़ रहे अपराध, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी जैसे मुद्दों लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संकल्पित है।
जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला ने बताया की सिर्फ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक ऐसा छात्र संगठन है जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रहित और समाज हित के बारे में निरंतर सोचता है इस क्रम में डीएम को 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
इन सभी मांगों को सुनते हुए डीएम डॉक्टर अमित पाल शर्मा ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, तत्पश्चात विद्यार्थी परिषद ने अपने धरने को समाप्त किया, प्रदेश सह मंत्री बाबू चौधरी ने कहा की अगर ऐसा नहीं होता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
आंदोलन में मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, मंझनपुर तहसील संयोजक सुशील सोनकर, तहसील सहसंयोजक दिव्यांश द्विवेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव मिश्रा,महामाया राजकीय महाविद्यालय अध्यक्ष अनुराग पांडेय,सिराथू तहसील संयोजक आनंद सिंह पटेल,तहसील सह संयोजक पवन कुमार भट्ट,नगर मंत्री दारानगर विराट भट्ट,मंझनपुर नगर मंत्री दीपक राजपूत सहित सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे l








