किड्स आइकॉनिक फैशन शो एंड रैंप वॉक एंड डांस कॉम्पटीशन में बच्चों ने दिखाए जलवे,मेडल और सर्टिफिकेट पाकर खिले विनर्स के चेहरे

प्रयागराज: किड्स आइकॉनिक फैशन शो एंड रैंप वॉक एंड डांस कॉम्पटीशन में बच्चों ने दिखाए जलवे,मेडल और सर्टिफिकेट पाकर खिले विनर्स के चेहरे,

यूपी के प्रयागराज में किड्स आइकॉनिक फैशन शो एंड रैंप वॉक एंड डांस कॉम्पटीशन का आयोजन ए डी सिंह एवं अभिषेक मिश्रा (प्रयागराज इवेंट्स) द्वारा किया गया, इवेंट पार्टनर के रूप में टिया मलिक ने इस कार्यक्रम को प्रमोट किया।

इस कॉम्पटीशन के जजमेंट के लिए मशहूर मॉडल नेहा और शुभम जैस पहुंचे,जजों ने कॉम्पटीशन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की प्रतिभा को देखा और प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए फाइनल डिसीजन दिया,इस फाइनल डिसीजन में किड्स आइकॉनिक फेश में फर्स्ट कैटेगरी 1 – 10 में वान्या केसरवानी को प्रथम स्थान मिला,10- 16 सेकंड कैटेगरी में श्रेष्ठ पांडे को प्रथम स्थान मिला और मिस्टर एंड मिस विनर ज्योति राय एवं अफ़ान को प्रथम स्थान मिला है।

वही खुशी अग्रहरि,आराध्या जायसवाल,रिया सरोज, अनन्या वर्मा,अंश सिंह,अन्वेशा चौबे शो टॉपर रहे।

कार्यक्रम की प्रमोटर टिया मलिक एवं जजों ने विनर्स प्रतिभागियों को शील्ड,मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor