यूपी की सभी 403 विधान सभाओ में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी,3 मई को कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखाएंगे ताकत

कौशाम्बी: यूपी की सभी 403 विधान सभाओ में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी,3 मई को कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखाएंगे ताकत,

यूपी के कौशाम्बी जिले की तीन विधान सभा समेत प्रदेश की सभी 403 विधान सभाओं में अपने प्रत्याशी खड़े कर और जीतकर गरीब पिछड़ों और मजलूम बहुजनों की आवाज बनने के लिए भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 3 मई को चायल के मखऊपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव विनय सागर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देशन में चायल विधानसभा के मखऊपुर में 3 मई को एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है,इस कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश सुनील कुमार चित्तौड़ संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी कौशाम्बी जिले की तीन विधान सभाओं समेत प्रदेश की सभी 403 विधान सभाओं में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी और चुनाव को मजबूती से लड़कर चुनाव जीतकर गरीब पिछड़ों और मजलूम बहुजनों की आवाज बनेगी। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी लगातार कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम कर रही है,जिसके लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी से चायल विधानसभा के संभावित प्रत्याशी डॉक्टर निसार अहमद सिद्दीकी ने बताया कि चायल विधानसभा में उनकी दावेदारी मजबूत है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके आदर्श है,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर वह चायल से चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने बताया कि उनकी लड़ाई भाजपा से है और समाजवादी पार्टी कही भी उनके आसपास नहीं नजर आएगी।

इस दौरान प्रदेश सचिव विनय सागर,मंडल प्रभारी प्रयागराज- आकिब जफर,मंडल प्रभारी अशोक कुमार गौतम,जिलाध्यक्ष तनवीरूल हसन,डा. निसार अहमद मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor