प्रयागराज: अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने प्रयागराज के घूरपुर में रैली निकालकर किया प्रदर्शन,नोएडा में अरेस्ट किए गए मजदूरों को रिहा करने और स्मार्ट मीटर को वापस लेने की उठाई मांग,
यूपी के प्रयागराज में मजदूर दिवस के मौके पर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने घूरपू्र बाजार में शाम 5 बजे रैली निकाल कर प्रदर्शन किया,इस दौरान उन्होंने माँग की कि सरकार नोएडा में गिरफ़्तार किए गए सभी मज़दूरों को रिहा करे, उन पर दर्ज किए गए स्वयं केस वापस ले, पूरे प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 लागू किया जाए और 4 लेबर कोड वापस ले।
इस दौरान उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाए जाने, बिजली बिल 2025 रद्द करने, सभी को 300 यूनिट एवं नलकूपों की सारी बिजली मुफ्त देने, बीजी जी राम जी वापस लेकर मनरेगा को बहाल करने और साल में 200 दिन काम एवं 600 रू रोज की मजदूरी देने,चार लेबर कोड रद्द करने की माँग उठायी।
इस दौरान अखिल भारतीय मजदूर सभा के जिला सचिव राजकुमार पथिक सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।








