कौशाम्बी: अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कलेक्ट्रेट में श्रमवीर गौरव समारोह का किया गया सजीव प्रसारण,
यूपी के कौशाम्बी जिले में शासन के निर्देशानुसार सीडीओ की अध्यक्षता में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं से सम्बन्धित “श्रमवीर गौरव समारोह, 2026” का सजीव प्रसारण प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा श्रमिकों के हितार्थ श्रम विभाग एवं उत्तर प्रदेश, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही उपस्थित निर्माण श्रमिकों से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु पंजीकरण कराने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हेतु शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिए उपस्थित निर्माण श्रमिकों से आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत लगभग रु.308000/- धनराशि के स्वीकृत पत्र 10 निर्माण श्रमिको को वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त श्रमिकों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मे० आकर्ष गोपाल मोटर्स, भरवारी कौशाम्बी में कैम्प का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रिया सिंह , महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, अशोक कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, नेहा यादव एवं कृष्ण कपूर, नीलेश कुमार, अख्तर अहमद खान, पी०एल०वी०, श्रम विभाग के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।








