कौशाम्बी में भीषण गर्मी से बेहाल हिरन पहुंच गया गांव,ग्रामीणों ने पकड़कर किया वन विभाग के हवाले

कौशाम्बी: कौशाम्बी में भीषण गर्मी से बेहाल हिरन पहुंच गया गांव,ग्रामीणों ने पकड़कर किया वन विभाग के हवाले,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार दोपहर जंगल से भटककर एक हिरन आ गया। गांव में ग्रामीणों और अन्य जानवरों द्वारा दौड़ाए जाने पर हिरन एक बांस की कोठी से टकरा गया, जिससे उसकी सींग टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने घायल हिरन को पकड़ लिया।गंभीर रूप से घायल हिरन को मंझनपुर स्थित पशु अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के बरायन का डेरा गांव का है जहा शुक्रवार दोपहर जंगल से भटककर एक हिरन आ गया। गांव में ग्रामीणों और अन्य जानवरों द्वारा दौड़ाए जाने पर हिरन एक बांस की कोठी से टकरा गया, जिससे उसकी सींग टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हिरन को पकड़ लिया गया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद हिरन को कानपुर चिड़ियाघर में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor