कौशाम्बी: कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने एक साथ 224 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन,देखे लिस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बड़े पैमाने पर कांस्टेबल,हेडकंस्टेबल और महिला कांस्टेबल के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है।एसपी ने जिले के विभिन्न थानों में एक ही स्थान कर काफी समय से तैनात 224 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है।
एसपी के आदेश पर इस बड़े फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और सभी थानों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध और लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ितों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना ही प्राथमिकता रहेगी।इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।








