युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप,प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका

कौशाम्बी: युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप,प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका,

यूपी के कौशाम्बी जिले में रविवार की सुबह एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले युवक का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान चित्रकूट जनपद के हत्ता गांव निवासी रजनीश  पुत्र नोखेलाल के रूप में हुई है। वह पौर काशीरामपुर गांव में संचालित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के पौर काशीरामपुर गांव की है,जहा चित्रकूट जनपद के हत्ता गांव निवासी रजनीश (16) पुत्र नोखेलाल ईंट भट्टे काम करता था,भट्ठे में रजनीश के साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि उसका गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि करीब एक हफ्ते पहले युवती के परिजनों ने रजनीश को फोन पर धमकी दी थी। इसके बाद से वह काफी डरा हुआ और परेशान रहने लगा था।आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव के चलते रजनीश ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor