कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय पहुंचे चक थांबा गांव,पीड़ित परिजनों से मिलकर जाना हाल,दी सांत्वना

कौशाम्बी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय पहुंचे चक थांबा गांव,पीड़ित परिजनों से मिलकर जाना हाल,दी सांत्वना,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना अन्तर्गत ग्राम चक थांभा में मिट्टी का टीला ढहने से उत्तरा देवी,गीता देवी, एवं अंकिता देवी की दुखद मृत्यु हो गई थी एवं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इसी क्रम में रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधि मण्डल कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचा और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय से पीड़ित परिजनों से फोन के माध्यम से बात कराई,प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि दुख के इस घड़ी में हम आपके साथ हैं, यह घटना बहुत ही दुखद है। इसके बाद गौरव पाण्डेय SDM मंझनपुर से बात कर उचित मुआवजे एवं आवास की मांग की, जिसपर उन्होंने पूर्ण आश्वास्त करते हुए कहा कि हम पीड़ितों के लिए तत्काल समुचित व्यवस्था कराएंगे तत्पश्चात जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा निश्चित ही यह घटना अत्यन्त दुखद है मै और पूरी कांग्रेस कमेटी मृतक परिजनों एवं घायलों के साथ खड़े है।

प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू,राम सूरत रैदास,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, हेमन्त रावत,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,आलोक त्रिपाठी,अनिल सेन, इंद्रपाल रैदास,बिफई लाल,रोहित सिंह,आदि मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor