कौशाम्बी: 20 मई को होगी केमिस्ट एसोसिएशन की एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी बंदी,एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा अग्रिम सूचना का ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में 20 मई को केमिस्ट एसोसिएशन की एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी बंदी प्रस्तावित है,एसोसिएशन ने डीएम को एकदिवसीय बंदी की अग्रिम सूचना का ज्ञापन सौंपा है।
केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष बालाजी केसरवानी ने बताया कि आर्गेनाइजेशन ऑफ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश तथा राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स जो कि देशभर के लगभग 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट एवं वितरितों का प्रतिनिधित्व करता है।
उन्होंने कहा कि जिला इकाई होने के नाते केंद्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न प्राधिकरणों के सामने बार-बार आग्रह करने के बाद भी औषधि व्यापार एवं जन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों का समाधान नहीं हुआ है ऐसी स्थिति में अब व्यापार चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुका है जिससे 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट तथा लगभग चार से पांच करोड़ आश्रितों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो रहा है इन्हीं सब बातों को लेकर आने वाली 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है।
इस पूरे मामले में आज सोमवार को केमिस्ट एसोसिएशन कौशाम्बी के पदाधिकारी ने डीएम डा. अमित पाल को अग्रिम सूचना ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन देने के दौरान केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ कौशाम्बी के अध्यक्ष नीलकंठ अग्रहरि, राहुल यादव, सचिन केसरवानी ,मन अंसारी ,सुरेश अग्रहरि, सचिव घनश्याम केसरवानी ,मानिक यादव ,श्री संत चौरसिया ,आकाश केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








