गविष्ठी गौरक्षार्थ यात्रा के साथ 23 मई को कौशाम्बी आयेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद,गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का करेंगे शंखनाद

कौशाम्बी, गविष्ठी गौरक्षार्थ यात्रा के साथ 23 मई को कौशाम्बी आयेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद,गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का करेंगे शंखनाद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गविष्ठी गौरक्षार्थ यात्रा के साथ 23 मई को ज्योर्तिमठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कौशाम्बी आयेंगे,स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कौशाम्बी जिले की तीनों विधानसभा में गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद करेंगे।

गविष्ठी गौरक्षार्थ यात्रा के कौशाम्बी जिला प्रभारी सचिन द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के अंतर्गत धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज द्वारा 1966 में गौरक्षार्थ किए गए धर्मयुद्ध आंदोलन को पुनर्जीवित कर पिछले वर्ष प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में महायज्ञ कर 2 करोड़ 78 लाख आहुतियां दी गई,महाराष्ट्र में गौ प्रतिष्ठा महायज्ञ में 3 करोड़ 68 लाख आहुतियां दी गई।बताया कि इस आंदोलन के तहत हमने ही संपूर्ण भारत के केंद्र शासित राज्यों समेत सभी राज्यों में गौ ध्वज की स्थापना की है।

उन्होंने कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे है कि हमने सरकार से संवाद एवं सामंजस्य नहीं किया उनकी बताना चाहता हू कि हमने अपने प्रतिनिधि भेजकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों,राज्यपाल एवं राजनैतिक डालने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके मंतव्य जानने एवं गौ माता के प्रतिष्ठा हेतु आमंत्रित किया था लेकिन कोई नहीं आया,17 मार्च 2025 को लखनऊ के रामलीला मैदान में सभा थी लेकिन सरकार ने या ओर रोक लगाकर हमारी आवाज दबा दी गई।

उन्होंने बताया कि अब हम उत्तर प्रदेश के सभी 403विधान सभाओं में अपने प्रत्याशी उतरेंगे और सरकार को बता देंगे कि हम सरकार बना सकते है तो सरकार को पलट भी सकते है।

इस दौरान राजवीर मौर्य,सचिन पांडे,श्रवण केसरवानी सहित कई लोग मौजूद रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor