कौशाम्बी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन,
यूपी के कौशाम्बी जिले के ब्लॉक परिसर सिराथू में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता एवं सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री पर घृणित और अभद्र टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला मंत्री अर्चना चौरसिया ने बताया कि समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा,अपशब्द और धमकियां न तो आश्चर्यजनक हैं और न ही चौंकाने वाली।इस तरह की राजनीति,संस्कृति और चरित्र समाजवादी पार्टी का हिस्सा है। देश की जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गई घृणित और अभद्र टिप्पणी उनकी पार्टी की विकृत मानसिकता को दर्शाती है। ओछी राजनीति करने वालों के बयान स्वाभाविक रूप से घृणित होंगे।सपा की अभद्र भाषा ही उनकी पहचान और संस्कृति है।
इसी क्रम में वरिष्ठ महिला नेत्री माधुरी केशरी ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि राजनीति सेवा का माध्यम है,व्यक्तिगत कटुता का नहीं। स्वास्थ्य लोकतंत्र वही है जहां तर्क और नीति पर बहस हो,न कि अपमान और अभद्रता पर। देश की जनता अपने नेताओं से शालीनता,संयम और जिम्मेदारी की अपेक्षा रखती है।मैं सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह करती हूं कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का सम्मान करें।असहमति रखें,आलोचना करें,लेकिन भाषा ऐसी हो जो लोकतंत्र की गरिमा को ऊंचा उठाए।उपस्थित सभी महिलाओं ने विपक्षी सांसद मुर्दाबाद व महिलाओं का हक हम लेकर रहेंगे के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
इस मौके पर जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,तारा देवी वर्मा,नीतू कनौजिया,कुमुद त्रिपाठी,सुषमा केसरवानी,बेबी शेट्टी सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।








