कौशाम्बी: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप,विरोध करने पर तीसरी मंजिल से फेका,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक युवक पर बहला फुसला कर पहले अपने प्रेम जाल में फसाने और फिर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगा है। इतना ही नही युवक उससे शादी का दबाव बना रहा था, इनकार करने पर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक गोलू दो दिन पहले युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। लड़की की तलाश करते हुए परिवार युवक के घर पहुचे तो जान से मारने की धमकी दी, धमकी से डर कर पीड़ित पिता थाने नहीं गया। आरोप है कि गोलू ने इस दौरान युवती के साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़ित लड़की का कहना है कि लड़का दूसरे धर्म का है इस लिए उसने शादी से इनकार कर दिया। लेकिन युवक जबरन शादी करना चाहता था। विरोध करने पर उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा गंभीर हालत में युवती का इलाज़ चल रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।








