कौशाम्बी में सुखद प्रेम का दुखद अंत,बंदिश के बाद प्रेमी युगल ने अपने अपने घरों पर फांसी लगा कर दे दी जान,दो परिवारों में मचा कोहराम

कौशाम्बी: कौशाम्बी में सुखद प्रेम का दुखद अंत,बंदिश के बाद प्रेमी युगल ने अपने अपने घरों पर फांसी लगा कर दे दी जान,दो परिवारों में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सुखद प्रेम का दुखद अंत हुआ है,जहा एक प्रेमी युगल का अपने अपने घरों के सुबह फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है।चर्चा है कि परिवारों की बंदिशों के बाद दोनों जब एक नहीं हों सके तो दोनों ने खौफनाक कदम उठाते हुए एक साथ आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका भरवारी के राम चौरा की है जहा की कोमल पटेल पुत्री कन्हैया लाल उम्र लगभग 20 वर्ष एवं मृतक कुलदीप पटेल पुत्र खिन्नी लाल उम्र लगभग 21 वर्ष ने अपने अपने घरों में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि दोनों आपस में प्रेम करते थे और कोमल की 19 जून को शादी तय थी,जिसको लेकर दोनों को लगा कि अब वह लोग आपस में मिल नहीं पाएंगे और दोनों ने एक साथ अपने अपने घरों में पंखों के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली।घटना के सम्बन्ध में दोनों परिवार को लोगो ने बताया कि किसी को भी इन दोनों के प्रेम संबंध के बारे में जानकारी नहीं थी,नहीं तो ऐसा नहीं होने देते।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।वही घटना सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी पहुंचे और दोनों परिवार के लोगों से बात कर घटना की जानकारी ली।

 

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor