कौशाम्बी: मेडिकल कॉलेज मे MBBS प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं की द्वितीय आंतरिक परीक्षा प्रारम्भ,
यूपी के कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों की द्वितीय आंतरिक परीक्षा 02.05.2026 से प्रारम्भ होकर आगामी 30 मई 2026 तक जारी रहेगी।MBBS प्रथम वर्ष मे एनाटमी, फिजियोलाॅजी, बायोकेमिस्ट्री एवं कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग की लिखित परीक्षा के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न की जा चुकी है। तथा MBBS द्वितीय वर्ष मे पैथालाॅजी, माइक्रोबायोलाॅजी, फोरेन्सिक मेडिसिन, फार्माकोलाॅजी, जनरल मेडिसिन, आब्स एण्ड गायनाकोलाॅजी तथा जनरल सर्जरी विभाग की लिखित परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात प्रयोगात्मक परीक्षा पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करायी जा रही है।
महाविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा को पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी संबंधित विभागाध्यक्ष-डा0 सरस्वती जयसवाल यादव, डा0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 अंकित कुमार तिवारी, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 अरिन्दम् चक्रवर्ती, डा0 रवि, डा0 आत्मिक सिंह, डा0 सुरभि प्रकाश, डा0 विशाखा दीक्षित एवं डा0 धर्मराज सिंह तथा परीक्षा नियंत्रक डा0 सरस्वती जयसवाल यादव के निर्देशन में विभिन्न कक्षों में पर्यवेक्षकों की सख्त ड्यूटी लगाई गई है।
परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही, सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने और दैनिक उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानाचार्य प्रो0 (डा0) हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और इसी कड़ी में इस आंतरिक परीक्षा का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।








