कौशाम्बी में आंधी तूफान का कहर:आंधी बारिश में कच्चा मकान गिरा,मां-बेटे समेत तीन की मौत

कौशाम्बी: कौशाम्बी में आंधी तूफान का कहर:आंधी बारिश में कच्चा मकान गिरा,मां-बेटे समेत तीन की मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सुबह आई तेज आंधी तूफान और बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। एक कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर मां, बेटे और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई।

घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दूनी तिवारी पुर की है। बताया जा रहा है कि सुबह तेज आंधी और बारिश के दौरान कच्चे मकान के ऊपर एक पेड़ गिर गया, जिससे पूरा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त परिवार घर के अंदर मौजूद था और सभी मलबे में दब गए।स्थानीय लोगों की मदद से जब तक मलबा हटाया गया, तब तक 26 वर्षीय माया देवी, उनके 3 वर्षीय बेटे अनुभव और 5 वर्षीय बेटी श्वेता की मौत हो चुकी थी। वहीं 7 वर्षीय अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत कार्य शुरू कराया। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।पुलिस तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor