गंगा स्नान घाट पर बहकर आया युवक का शव देखकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं में हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: गंगा स्नान घाट पर बहकर आया युवक का शव देखकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं में हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गंगा स्नान घाट पर बहकर एक युवक का शव अचानक से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के सामने आ गया,अचानक से गंगा के पानी में शव देखकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया,मृतक पैंट शर्ट पहने हुए था,आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसे मारकर गंगा में फेंक दिया होगा।स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन गंगा स्नान घाट का है जहा शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान करने के श्रद्धालु पहुंचे थे,अचानक से उनके सामने एक पैंट शर्ट पहने युवक का शव आ गया,युवक का शव देखकर गंगा स्नान करने वालो में हड़कंप मच गया,श्रद्धालुओं में हड़कंप देख लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी,सूचना पर पुखराज थाना पुलिस पहुंची और शव को किनारे लगवाकर शिनाख्त में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor