कौशाम्बी: नगर पालिका भरवारी में स्वच्छ भारत मिशन को कर्मचारी लगा रहे पलीता,सीवर सेक्शन मशीन से घर की गंदगी निकाल कर महाविद्यालय के गेट के पीछे फेंका,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पालिका के ही कर्मचारी स्वच्छ भारत मिशन अभियान को पलीता लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं,जहा सीवर सेक्शन मशीन से घरों से निकलकर लाए गए गंदगी को बस्ती के नजदीक ही महाविद्यालय के गेट के पास ही फेंक दिया।सीवर सेक्शन मशीन से घरों से निकलकर लाए गए गंदगी को फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला नगर पालिका परिषद भरवारी का है जहा इन दिनों स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर लोगों से स्वच्छता की रेटिंग कराई जा रही है और उनसे स्वच्छता को लेकर टैगिंग और नंबरिंग भी कराई जा रही है वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम का नगर पालिका के ही कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं।लोगों के घरों से सीवर सेक्सन मशीन के माध्यम से घरों से निकालकर ले आने वाली गंदगी को नगर पालिका के कर्मचारी भवंस मेहता महाविद्यालय के गेट के पीछे ही फेंक कर चले जा रहे हैं जिससे तमाम तरह के संक्रमण और बीमारी फैलने की आशंका है,वहीं सीवर सेक्शन मशीन से गंदगी फेंकने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस पूरे मामले में नगर पालिका भरवारी ईओ राम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका भरवारी में इन दिनों स्वच्छ भारत सर्वेक्षण चल रहा है,लोगो से स्वच्छता ऐप पर रेटिंग कराई जा रही है, यदि कोई कर्मचारी सीवर सेक्शन मशीन की गंदगी महाविद्यालय के गेट के पीछे फेंक रहे हैं तो यह बहुत ही गलत बात है, सीवर सेक्शन मशीन से निकाली गई घरों की गंदगी को गड्ढा खोदकर उसे डिस्ट्रॉय करने के लिए आदेशित किया गया है।यदि कर्मचारी ऐसा कर रहे हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








