कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने की भाजपा सरकार के सभी विधायकों और मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग

कौशाम्बी: कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने की भाजपा सरकार के सभी विधायकों और मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार के सभी पूर्व और वर्तमान विधायकों और मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग की है।

कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने बताया कि महोबा की एक दलित छात्रा का अपहरण कर 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया बल्कि नरभक्षीय व्यवहार किया गया। भाजपा सरकार का कोई नुमाइंदा पीड़िता के घर नहीं पहुँचा, जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पीड़िता का दुख साझा करने उसके घर जा रहे थे तो उन्हें रोकने की हर संभव कोशिश की गई मगर वह पीड़िता के घर पहुँच गए।

उन्होंने बताया कि यह संवेदनहीन सरकार जो खुद तो पीड़िता का दुख साझा करने की संवेदना नहीं रखता वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जाने से इतना व्याकुल हो गया कि पूरे प्रदेश में सरकार की सह पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके इस मानवीय और मार्मिक कार्य के विरोध ने अजय राय खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू हो गए। कार्यकर्ता तो कार्यकर्ता सरकार के मंत्री और विधायक भी आगे आकर प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करने लगे। बौखलाई सरकार के नुमांइदों ने अजय राय के खिलाफ उनकी संपत्ति की जांच की मांग की है।

उन्होंने बताया कि बड़ा हास्ययास्पद है कि आकंठ और भ्रष्टाचार में डूबी यह भाजपा सरकार और उनके मंत्री और विधायक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संपत्ति की जांच की मांग कर रहें हैं जबकि उनका सारा सार्वजनिक जीवन खुली किताब की तरह है। अभी दो दिनों पूर्व ही आगरा नगर निगम ने प्राइवेट बिजली कंपनी टोरेंट का 430 करोड़ रूपये माफ किए हैं. इसके पहले हजारों करोड़ रूपये पूंजीपतियों के माफ कर उनसे भाजपा ने वसूली की है। कांग्रेस यह सिद्ध कर चुकी है काम लो चंदा दो की नीति भाजपा सरकार बना चुकी है तथा ईडी, आयकर के छापों से वसूली की नीति भी भाजपा की बनाई हुई है इससे बड़ा भ्रष्टाचार का उदाहरण भला और क्या हो सकता है?

उन्होंने कहा कि सरकार को वाकई अगर भ्रष्टाचार को बेनकाब करना है और उनमें अगर साहस है तो अपने मंत्रियों और विधायकों की सम्पत्ति की जांच करा ले,तो उन्हें यह पता चल जाएगा कि पिछले 9 सालों में कितनी लूट हुई है। मिड-डे मील से लेकर सड़कों तक, अस्पताल की दवाईयों से लेकर मनरेगा तक चारो तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां तक कि इन लोगों ने प्रभु राम की नगरी अयोध्या तक को नहीं छोड़ा है। न सिर्फ मंदिर के चंदे पर लूट हुई है बल्कि जितना अयोध्या में विकास नाम पर धन उगाही हुई है वह तबके सामने है।

उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, हम सार्वजनिक जीवन में पूरी तरीके से सुचिता बरतते हैं, जिस एजेंसी से चाहिए हमारी जांच करा लीजिए मगर शर्त यह है कि उन्हीं एजेंसियों से भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों की भी जांच होनी चाहिए।

इस दौरान प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी,जिला महासचिव श्याम सिंह भदौरिया,उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा,हेमंत रावत,मीडिया प्रभारी सचिन पांडे,प्रियांशु त्रिपाठी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor