कौशाम्बी: आंधी तूफान में काल कल्वित हुए परिवार के पीड़ितों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष,सहायता राशि का चेक प्रदान कर दी सांत्वना,
यूपी के कौशाम्बी जिले में गुरुवार की रात मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूरब पश्चिम शरीरा स्थित दूनी तिवारी का पूरा में तेज आंधी और तूफान के दौरान पेड़ गिरने से मंगल सरोज की पत्नी स्व० माया देवी एवं दो मासूम बच्चों श्वेता और अनुभव की मौत हो गई थी तथा एक पुत्र आकाश गंभीर रूप से घायल है।
हादसे की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा शासन द्वारा दैवीय आपदा राहत कोष से स्वीकृत ₹12 लाख का डेमो चेक प्रदान किया, जिसकी धनराशि उनके खाते में पूर्व में ही प्राप्त हो चुकी है!
इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री भास्कर सिंह, मण्डल अध्यक्ष राजीव पाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष बिपिन केसरवानी, विजय तिवारी, बच्चा लाल सरोज एवं संबंधित लेखपाल एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।








