कौशाम्बी: एसपी ने थाना संदीपनघाट का किया औचक निरीक्षण,परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण ने थाना संदीपनघाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, भोजनालय, बैरक एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने थाना स्टाफ को जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने, बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील स्थलों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।








