रिजवी डिग्री कालेज करारी में एन.सी.सी.कैडेट्स द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर व्यापक जागरुकता अभियान का आयोजन

कौशाम्बी: रिजवी डिग्री कालेज करारी में एन.सी.सी.कैडेट्स द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर व्यापक जागरुकता अभियान का आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के डॉ.ए.एच.रिजवी डिग्री कॉलेज करारी में एन.सी.सी.कैडेट्स ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस को रैली के माध्यम से समाज को जागरूक करने, तंबाकू छोड़ने की इच्छा जगाने और युवाओं को इसकी लत से बचाने के उद्देश से जागरुकता अभियान चलायाl

कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक कर्रार हुसैन , प्राचार्य डॉ. एम.एस.तौफीक,बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सक्सेना द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधक कर्रार हुसैन ने अपने संबोधन में कहा- तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्तिगत स्वस्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है बल्कि यह हमारे परिवार और समाज की आर्थिक स्थिति को भी कमजोर करता है। युवाओं को निकोटीन के दुष्प्रभावों एवं भ्रामक विज्ञापनों से बचाना होगा।

प्राचार्य डॉ एम.एस.तौफीक ने अपने संबोधन में तंबाकू से होने वाले जानलेवा बीमारियों का जिक्र करते हुए युवाओं को इसको छोड़ने के लिए प्रेरित किया। बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश सक्सेना ने आकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि 70 लाख से ज्यादा लोगों की मौत तंबाकू के सेवन से होती है जिसमें अधिकतर मध्यम या निम्न आय वाले देश के लोग रहते है।

इस अवसर पर एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. मोहित कुमार त्रिपाठी ने प्रेरणादायक संबोधन देकर सभी कैडेट्स से तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई तथा सभी कैडेट्स के द्वारा तंबाकू के दुष्प्रभावों को दर्शाने वाले पोस्टर एवं बैनर के साथ करारी कस्बे के मुख्य मार्ग में जागरुकता रैली निकाली गयी।सम्पूर्ण विश्व तंबाकू निषेध कार्यक्रम एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. मोहित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor