पति को खाना देने निकली महिला का शव मिलने से सनसनी,हत्या का आरोप,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: पति को खाना देने निकली महिला का शव मिलने से सनसनी,हत्या का आरोप,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पति को घर से खेत में खाना लेकर निकली एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला रात में अपने पति को खाना देने खेत गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद उसका शव गांव के बाहर एक बगीचे में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के इमली गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव की मनीता देवी बीती रात अपने पति को खेत में खाना देने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर एक बगीचे में महिला का शव पड़ा मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतका की पहचान मनीता देवी निवासी इमली गांव के रूप में हुई है। परिजनों ने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor