भारत में पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी का आयोजन,पत्रकारों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

कौशाम्बी: भारत में पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी का आयोजन,पत्रकारों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी,

यूपी के कौशाम्बी जनपद के भारत में पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर सरस सभागार मंझनपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया,इस संगोष्ठी में जनपद के सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया संगठन के पत्रकार साथियों ने सहभागिता की।संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राम बदन भार्गव एवं संचालन रमेश चन्द्र अकेला ने किया।संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।

इस दौरान प्रेस क्लब कौशाम्बी के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार रमेश चन्द्र अकेला ने कहा कि पत्रकारिता एक कार्य नहीं अपितु एक जुनून है,और इस जुनून में शामिल होकर जो अपनी सहभागिता करता है वही सच्चा पत्रकार कहलाता है।

मान्यताप्राप्त पत्रकार संगठन के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रामबदन भार्गव ने कहा कि भारत देश में पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण हुए है,आज ही के दिन 1826 में पत्रकारिता की शुरुवात भारत में हुई थी,उस समय कहा जाता था कि न तीर निकालो,न तलवार निकालो,मौका पाओ तो अखबार निकालो उन्होंने कहा कि उस समय की पत्रकारिता और आज की पत्रकारिता में अधिक अंतर नहीं है,बस समाज में बढ़ रही आपसी वैमनस्यता से बचने की आवश्यकता है।

उत्तर प्रदेश एसोशिएशन आफ जर्नलिस्ट (UPAJ)के महामंत्री अशोक केसरवानी ने कहा कि पूर्व में केवल एक प्रकार की पत्रकारिता अखबार के रूप में थी,वही वर्तमान समय में प्रिंट मीडिया के साथ साथ इलेक्ट्रानिक मीडिया,डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया भी प्रभाव में है।वर्तमान पत्रकार साथी सोशल मीडिया से जुडकर क्षेत्र की खबरों को प्राथमिकता के अनुसार प्रसारित कर रहे है,लेकिन वरिष्ठ और संस्थान के पत्रकारों के प्रति उनका नजरिया गलत होता है,उन्हें वरिष्ठजनों का सम्मान बनाए रखना चाहिए।

पूर्व अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक जरूरी बात सभी को समझने चाहिए कि आज पत्रकार हिंदी के शब्दों को भी सही से नहीं लिख पा रहे है,पत्रकार जो अपनी हिंदी को सबसे पहले शुद्ध कर लेनी चाहिए,उसके बाद पत्रकारों के सम्मान का ध्यान जरूर रखा जाना चाहिए।

वरिष्ठ पत्रकार सुशील केसरवानी ने पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र एक पत्रकारिता करने वाले पत्रकार असल में पत्रकार होते है जो कड़ी मेहनत कर खबरें निकालते है और उसे अखबार में भेजकर प्रकाशित कराते हैं।उन पत्रकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।वही पत्रकारिता दिवस पर एक बैनर के तले एक स्थान पर सभी संगठनों के पत्रकार साथी के एकत्रित होने पर खुशी जाहिर की।

इस दौरान अनुराग शुक्ला,सतीश गोयल,अशोक विश्वकर्मा,रमेश सिंह,अली मुक्तेदा, धारा सिंह यादव,पंकज केसरवानी, ओम प्रकाश केशरी,महेंद्र शुक्ला,सच्चिदानंद मिश्रा,शमशाद,रवि वैश्य,दिलशाद अहमद सहित जनपद के तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor