उत्तरप्रदेश: यूपी में परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर RTO/ARTO के हुए ट्रांसफर,देखे किसे कहा मिली तैनाती,
यूपी में परिवहन विभाग ने तबादला नीति के तहत शनिवार को नौ संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) के स्थानांतरण का आदेश जारी किया। दो नव पदोन्नत आरटीओ को भी तैनाती दी गई है।RTO (प्रशासन) आगरा अरुण कुमार वार्ष्णेय को RTO (प्रशासन) लखनऊ बनाया गया है। 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) भी स्थानांतरित किए गए हैं।
संभागीय परिवहन अधिकारियों में संजय कुमार तिवारी RTO (प्रशासन) लखनऊ को RTO (प्रशासन) आगरा, विश्वजीत प्रताप सिंह RTO (प्रवर्तन) अयोध्या को RTO (प्रशासन) अयोध्या, दिनेश कुमार सहायक परिवहन आयुक्त ( सड़क सुरक्षा व प्रदूषण नियंत्रण) मुख्यालय को आरटीओ (प्रवर्तन) अलीगढ़, संजय कुमार झा RTO (प्रवर्तन) गोरखपुर को RTO (प्रवर्तन) अयोध्या, रविकांत शुक्ला RTO (प्रवर्तन) मीरजापुर को RTO मुख्यालय, ऋतु सिंह RTO (प्रशासन) अयोध्या को सहायक परिवहन आयुक्त ( सड़क सुरक्षा व प्रदूषण नियंत्रण) मुख्यालय, संजीव कुमार गुप्ता RTO (प्रवर्तन) प्रयागराज को RTO (प्रवर्तन) गोरखपुर तथा सुनील दत्त RTO मुख्यालय को RTO (प्रवर्तन) आजमगढ़ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
नव पदोन्नत ARTO (प्रशासन) प्रयागराज राजीव चतुर्वेदी को RTO (प्रवर्तन) मीरजापुर तथा ARTO (प्रवर्तन) द्वितीय दल मीरजापुर को RTO (प्रवर्तन) प्रयागराज के पद पर नई तैनाती दी गई है।








