कौशाम्बी में पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षा देने पहुंची महिला परीक्षार्थी धूप में लाइन में खड़े होने के चलते बेहोश होकर गिरी,मचा हड़कंप

कौशाम्बी: कौशाम्बी में पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षा देने पहुंची महिला परीक्षार्थी धूप में लाइन में खड़े होने के चलते बेहोश होकर गिरी,मचा हड़कंप,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन प्रवेश परीक्षा देने आई महिला परीक्षार्थी लाइन में खड़ी थी और अचानक गिरकर बेहोश हो गई,महिला अभ्यर्थी के बेहोश होने से हड़कंप मच गया,मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने डॉक्टर को बुलाया और मौके पर डॉक्टर ने पहुंचकर उसका इलाज किया,जिसके बाद महिला को परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर भेजा गया।

मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज सराय अकिल परीक्षा केंद्र का है जहा प्रयागराज जनपद से पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने लिए परीक्षार्थी पहुंचे थे,बहुत अधिक देर तक धूप में खड़े होने के चलते एक महिला परीक्षार्थी अचानक से चक्कर खाकर बेहोश होंगे और वहीं गिर गई,महिला को बेहोश होते देख पुलिसकर्मी और अन्य लोग दौड़े और महिला को अलग से किनारे ले जाकर बैठाया गया और एक डॉक्टर बुलाकर उसका इलाज करवाया गया,जिसके बाद वह ठीक हुई और उसे परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor