कौशाम्बी में दवा व्यापारियों की वार्षिक बैठक संपन्न,उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

कौशाम्बी: कौशाम्बी में दवा व्यापारियों की वार्षिक बैठक संपन्न,उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर में कौशाम्बी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) की वार्षिक बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दवा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा अवैध मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान दवा व्यवसाय से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से संगठन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम केसरवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, संगठन मंत्री गौरव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सचिव मोहम्मद हसन अली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम केसरवानी ने की। उन्होंने कहा कि संगठन दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। बैठक में संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए व्यापारियों से आपसी सहयोग और नियमों के पालन की अपील की गई। इस अवसर पर मधुर अग्रवाल, ललित केसरवानी, गिरीश अग्रवाल, नीरज केसरवानी, मनोज केसरवानी, संजय केसरवानी सहित बड़ी संख्या में दवा व्यापारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor