गोलगप्पे के पैसे मांगने पर नशे में धुत महिला ने दुकानदार को मारा चाकू,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: गोलगप्पे के पैसे मांगने पर नशे में धुत महिला ने दुकानदार को मारा चाकू,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में घुमंतू परिवार की एक महिला ने गोलगप्पे खाने के बाद पैसे मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी महिला और उसके साथियों को पुलिस थाने ले गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला नशे में धुत लग रहीं थी।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन chaurah  की है जहा अनिल कुमार पुत्र राधे श्याम उम्र लगभग 18 वर्ष गोलगप्पे का ठेला लगाता है,शाम को घुमंतू परिवार की एक महिला उसके ठेले पर आई गोलगप्पे खाए,जब दुकानदार अनिल ने उससे रुपए मांगे तो उसने दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया,इस हमले में दुकानदार अनिल गंभीर घायल हो गया।चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ बढ़ती देख महिला के साथ आए पुरुष सदस्य भागने लगे। स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला और उसके साथियों को पकड़ लिया।वही घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथ आए पुरुषों को हिरासत में लेकर थाने ले गई और थाने में पूछताछ कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor